Mad Sandhu हत्याकांड में बड़ा खुलासा,  इन लोगों ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Oct, 2026 10:04 PM

major revelation in the mad sandhu murder case

अमृतसर में इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की हत्या बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, पोस्ट की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि की जानी...

अमृतसर : अमृतसर में इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की हत्या बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, पोस्ट की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है। गोल्डी ढिल्लों की कथित सोशल मीडिया पोस्ट में मैड संधू पर नई पीढ़ी को खराब करने का आरोप लगाया गया है। पोस्ट में टिकटॉक पर कथित तौर पर अश्लील या आपत्तिजनक कंटेंट को बढ़ावा देने वालों को भी धमकी दी गई है। पोस्ट में मेड संधू की हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों व जग्गा तरनतारन ने ली है। 

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब 6 बजे मैड संधू अपनी कार धुलवाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान लोहारका रोड पर बाइक सवार दो हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मौके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मैड संधू सड़क पर घायल हालत में दिखाई दे रहा है और उसके साथी उसे वहां से उठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं। घटनास्थल पर गोलियों के खोल भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह, हमलावरों की पहचान तथा सोशल मीडिया पर सामने आई जिम्मेदारी वाली पोस्ट की भी जांच की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!