मैड संधू की ह/त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

Edited By Kalash,Updated: 04 Oct, 2026 05:25 PM

mad sandhu case police commissioner

मैड संधू की हत्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर रंजीत एवेन्यू स्थित स्टारबक्स रेस्टोरेंट से ही मैड संधू का पीछा कर रहे थे।

पंजाब डेस्क : मैड संधू की हत्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर रंजीत एवेन्यू स्थित स्टारबक्स रेस्टोरेंट से ही मैड संधू का पीछा कर रहे थे। सी.एम. भगवंत मान के अमृतसर में होने के कारण शहर में जगह-जगह पुलिस नाके लगे हुए थे। इस कारण आरोपियों को स्टारबक्स के बाहर मैड संधू पर गोली चलाने का मौका नहीं मिला। यहां से मैड संधू वॉशिंग सेंटर पर कार धुलवाने के लिए पहुंचा जहां मौका मिलते ही आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा स्टारबक्स रेस्टोरेंट की वीडियो फुटेज कब्जे में ले ली गई है।      

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की सरेआम गोली मार कर की गई हत्या के सनसनीखेज मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल खुद एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल और आसपास के इलाकों का दौरा किया और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और पूरी घटना की जानकारी सांझा की।

पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल ने बताया कि मृतक मैड संधू पास के जिले का रहने वाला था और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर था। घटना वाले दिन वह लोहारका रोड पर एक वॉशिंग स्टेशन पर अपनी कार धुलवाने आया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर लगातार उसका पीछा और उसकी रेकी कर रहे थे। इसके बाद मौका मिलते ही हमलावर लोहारका रोड पर वॉशिंग स्टेशन के पास अंधाधुंध फायरिंग करके घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम को कई ठोस सुराग और अहम सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि घटना को किसने अंजाम दिया और इसके पीछे कौन है यह तस्वीर पुलिस जांच में काफी हद तक साफ हो गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मृतक मैडी संधू के पिता भूपिंदर सिंह पंजाब पुलिस में लोकल रैंक सब-इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड अधिकारी हैं। वह अमृतसर रूरल पुलिस से रिटायर हुए थे। पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम भी करवा दिया गया है। पुलिस का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क और शूटरों का जल्द ही पर्दाफाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!