अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Oct, 2026 08:16 PM

influencer maddy sandhu shot dead in amritsar

अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडी संधू की गोली मार कर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। गोली लगने के बाद मैडी संधू सड़क पर घायल हालत में पड़े मिले। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क...

अमृतसर : पंजाब में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। गोली लगने के बाद मैड संधू सड़क पर घायल हालत में पड़े मिले। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। मैड संधू जोकि जाने माने सोशल मीडिया इन्फ्ल्एंसर थे और सोशल मीडिया पर उनके करीब अढाई लाख फालोअर्स हैं। 

जानकारी के अनुसार मैड संधू (मधुसूदन) पर कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां बरसाई गई हैं, जिसके बाद वह सड़क पर खून से लथपथ मिले। गोली लगने के बाद मैड संधू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मैडी संधू की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई है। पुलिस फिलहाल गोलीकांड के कारणों और वारदात को अंजाम देने वालों का पता लगाने में जुटी है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

जिक्रयोग्य है कि कुछ महीने पहले मेड संधू को धमकी भी मिली थी। जिसमें एक निहंग की तरफ से संधू को चेतावनी दी थी। ऑडियो-वीडियो क्लिप में निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा और मेड संधू के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी। 

बातचीत में जत्थेदार ने मेड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी रीलों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें चेतावनी दी, जबकि मेड संधू ने खुद में बदलाव का दावा करते हुए कहा कि उनकी पुरानी वीडियो को दोबारा शेयर कर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। निहंग जत्थेदार ने मेड संधू को गे जैसे पहनावे से दूरी बनाने को कहा था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!