Edited By Kamini,Updated: 26 Sep, 2026 11:41 AM

मौजूदा सरपंच के पति और अकाली नेता की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
झबाल (नरिंदर, रमन): मौजूदा सरपंच के पति और अकाली नेता की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। थाना झबाल के तहत अड्डा गग्गो बुहा की मौजूदा सरपंच बीबी कुलविंदर कौर के पति अकाली नेता नवप्रीत सिंह नवी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, अड्डा गग्गो बुहा में सुनार की दुकान चलाने वाले सोनू कंडा नाम के व्यक्ति के साथ उनकी पुरानी रंजिश थी।
बीती रात उनका झगड़ा हुआ, जिसके बाद उनके बीच तू-तू मैं-मैं हुई, सोनू कंडा ने कुछ और लोगों के साथ मिलकर अकाली नेता नवी को गोली मार दी। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। झबाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। पिछले कुछ दिनों से झबाल इलाके में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं से इलाके में डर का माहौल है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here