Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Sep, 2026 10:43 PM

केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में बंद एक हवालाती द्वारा कंबल की रस्सी बनाकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जेल कर्मचारियों द्वारा उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल तरनतारन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तरनतारन (रमन) : केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में बंद एक हवालाती द्वारा कंबल की रस्सी बनाकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जेल कर्मचारियों द्वारा उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल तरनतारन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस द्वारा आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस संबंध में डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक मनजीत सिंह उर्फ गोरा के पारिवारिक सदस्यों की ओर से किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई करवाने की मांग नहीं की गई है। पुलिस द्वारा मामले में धारा 196 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।