मैड संधू ह/त्याकांड: अहमदाबाद से मुख्य शूटर गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 08 Oct, 2026 04:54 PM

mad sandhu case shooter arrest

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में शामिल मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान परमिंदर काका के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे जल्द पंजाब लाया जाएगा।   

सूत्रों का कहना है कि मैड संधू की हत्या के बाद आरोपी शूटर अहमदाबाद भाग गया था और वहां अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था। उसे अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। इस मर्डर की जिम्मेदारी कथित तौर पर गोल्डी ढिल्लों गैंग ने ली थी। वहीं अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके गोल्डी ढिल्लों गैंग से लिंक खंगाल रही है। गौरतलब है कि गत दिन भी अमृतसर पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को पकड़ा था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!