मैड संधू मामले को लेकर बड़ी खबर, दो लोगों को किया राउंड-अप, CP ने खोले कई राज

Edited By Kalash,Updated: 07 Oct, 2026 05:20 PM

mad sandhu case police action

मैड संधू मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले को लेकर अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

पंजाब डेस्क : मैड संधू मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले को लेकर अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि मैड संधू की हत्या के मामले में महत्वपूर्ण 'ब्रेकथ्रू' हासिल हुआ है और इस सिलसिले में दो लोगों को राउंड-अप (हिरासत में) किया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मामले के मुख्य शूटरों और मुख्य साजिशकर्ताओं (किंगपिन) को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

​प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मेड संधू सोशल मीडिया पर एक चर्चित इन्फ्लुएंसर था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ कई तरह के विवाद भी चल रहे थे। शुरुआती जांच से यह बात सामने आ रही है कि कुछ असामाजिक तत्वों और बदमाशों ने पैसे लेकर (सुपारी देकर) इस वारदात या कत्ल को अंजाम दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से गहराई से जांच कर रही है ताकि इस अपराध के पीछे छिपे असली चेहरों और मास्टरमाइंड को सामने लाया जा सके और उन पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।  

​पत्रकारों द्वारा किसी कट्टरपंथी या अन्य एंगल के बारे में पूछे जाने पर कमिश्नर गिल ने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी कट्टरपंथी संगठन का हाथ होने का मामला सामने नहीं आया है, बल्कि यह सुपारी देकर कराई गई आपराधिक वारदात (बदमाशों का मामला) लगती है। ​उन्होंने यह भी कहा कि इस चरण पर आरोपियों के नाम या जांच की विस्तृत जानकारी सांझा करने से चल रही जांच प्रभावित हो सकती है। इसलिए उन्होंने मीडिया और आम जनता से धैर्य रखने की अपील की है। पुलिस कमिश्नर ने विश्वास जताया कि अगले 24 घंटों के भीतर मामले से जुड़े सभी तथ्य और खुलासे पूरी तरह से स्पष्ट कर दिए जाएंगे। पुलिस प्रशासन का दावा है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!