भारत-पाक सीमा पर BSF को बड़ी कामयाबी, चीन निर्मित पिस्टल-कारतूस बरामद

Edited By Urmila,Updated: 25 Sep, 2026 05:34 PM

major success for bsf on the india pakistan border

भारत पाक सरहद के गांव डल से बीएसएफ और पुलिस ने 1 पिस्टल 30 बोर मार्का कैल मेड इन चाइना एम 20, मैगजीन और कारतूस बरामद कर लिए गए हैं।

खेमकरण (सोनिया खन्ना ) : भारत पाक सरहद के गांव डल से बीएसएफ और पुलिस ने 1 पिस्टल 30 बोर मार्का कैल मेड इन चाइना एम 20, मैगजीन और कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। इस मौके पर थाना खालड़ा के एएसआई शिंगारा सिंह ने कहा कि बीएसएफ अधिकारी मोहन लाल इंस्पेक्टर 115 बी एन बाबा पीर और उनकी टीम द्वारा बीती देर रात गांव डल खेत में गश्त दौरान पड़े पीले रंग की टेप लगे पैकेट को जांच पड़ताल दौरान रिकवर कर लिया गया और उसकी तलाशी लेने पर उस में एक पिस्तौल मार्का कैल 30 बोर मेड इन चाइना एम 20 और कारतूस और मैगजीन बरामद कर लिए और खालड़ा पुलिस के हवाले कर दिए गए है।

थाना खालडा के एएसआई शिंगारा सिंह ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाही करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस ने मामला नं 260 असला एक्ट की धारा मामला 25/54/59 तहत दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा यह पिस्तौल और मैगजीन किसी अज्ञात आदमी द्वारा पाकिस्तान से मंगवाया गया था जो इस मामले में जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य खुलासे होने की सम्भावना बनी हुई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!