अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, SGPC के 2 सदस्य पंथ से किए निष्कासित

Edited By Urmila,Updated: 20 Sep, 2026 02:40 PM

major decision by akal takht sahib

सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में पांच सिंह साहिबानों की बैठक के दौरान कई अहम फैसले लिए गए।

अमृतसर : सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में पांच सिंह साहिबानों की बैठक के दौरान कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के बाद श्री अकाल तख्त साहिब की फसील से जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने SGPC सदस्य अमरजीत सिंह चावला और ग्रंथी मलकीत सिंह के मामले में सख्त फैसला सुनाया। दोनों के खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के मामले में पांच सिंह साहिबानों ने उन्हें खालसा पंथ से निष्कासित कर दिया।

sgpc member

जारी आदेश में कहा गया कि दोनों पर लगे गंभीर आरोपों से सिख संगत की भावनाओं और सिख संस्थाओं की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। सभी सिख संगतों को आदेश दिया गया है कि दोनों के साथ किसी भी तरह का संबंध न रखा जाए। साथ ही दोनों के लिए जीवनभर सिख संस्थाओं में काम करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जब तक अमरजीत सिंह इस मामले में निर्दोष साबित होकर श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश नहीं होते, तब तक उन्हें पंथ से निष्कासित माना जाएगा।

आज हुई इस बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जथेदार और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जथेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी केवल सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के जथेदार सिंह साहिब ज्ञानी टेक सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के ग्रंथी ज्ञानी गुरबख्शीश सिंह और श्री अकाल तख्त साहिब के पांच प्यारे भाई मंगल सिंह मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!