अकाली दल के वरिष्ठ नेता पर FIR दर्ज, महिला ने लगाए बंधक बनाकर Rape के आरोप

Edited By Kamini,Updated: 17 Sep, 2026 05:00 PM

fir registered against senior akali dal leader

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सीनियर सदस्य और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के नेता के खिलाफ रेप मामले में FIR दर्ज होने का मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सीनियर सदस्य और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के नेता के खिलाफ रेप मामले में FIR दर्ज होने का मामला सामने आया है। नेता अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ रेप सहित अन्य गंभीर आरोपों में FIR दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बहरीन से आई एक महिला ने चावला पर रेप, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। 

PunjabKesari

थाना आनंदपुर साहिब पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। FIR दर्ज होने और मामला सामने आने के बाद नेता अमरजीत सिंह चावला ने अपने सभी राजनीतिक और धार्मिक पदों से इस्तीफा दे दिया है और सभी आरोपों को निराधार बताया है। अमरजीत सिंह चावला ने कहा कि, उन्हें बदनाम करने के लिए यह झूठा मामला दर्ज कराया गया है। इसी के चलते जब तक अदालत उन्हें निर्दोष घोषित नहीं करती, तब तक वह सभी पदों से दूर रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला मालवा क्षेत्र से संबंधित है, जोकि पिछले करीब 25 वर्षों से बहरीन में रह रही है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह धार्मिक यात्रा के लिए श्री आनंदपुर साहिब आई थी। जहां 27 फरवरी से 19 अगस्त 2026 के बीच उसके साथ कथित तौर पर यह घटनाएं हुईं।

PunjabKesari

बंधक बनाने और कई बार रेप का आरोप

महिला का आरोप है कि अमरजीत सिंह चावला उसे अलग-अलग सराय और कमरों में ले गए, जहां उसे कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया और कई बार रेप किया गया। महिला के अनुसार, विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इन घटनाओं से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश भी की। हालांकि, एक सेवादार ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई।

पंथक नेताओं से न्याय की गुहार का दावा

महिला ने आरोप लगाया कि उसने SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज समेत कई पंथक हस्तियों से न्याय की गुहार लगाई थी। महिला के मुताबिक, जब वहां से भी उसे न्याय नहीं मिला तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

जानें क्या बोले अमरजीत सिंह चावला

इस मामले को लेकर नेता अमरजीत सिंह चावला का कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए झूठा मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि, कुछ लोग लंबे समय से उनके पीछे हाथ धोकर पड़े थे और मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं ऐसे ही कुछ न कुछ होता है। दर्ज करवाई गई FIR भी झूठी है। अपने सभओी पदों से इस्तीफा डालता हूं, ताकि जत्थेबंदियों और पार्टी के नेताओं पर कोई मुश्किल न हो। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!