अमृतसर में एक और बड़ी वारदात, डिलीवरी बॉय को पुलिस थाने के पास मारी गोलियां

Edited By Urmila,Updated: 18 Sep, 2026 12:22 PM

another major incident in amritsar

अमृतसर के इस्लामाबाद थाना इलाके में कोट खालसा पुलिस चौकी से करीब 50 कदम की दूरी पर गुरुवार रात एक 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अमृतसर : अमृतसर के इस्लामाबाद थाना इलाके में कोट खालसा पुलिस चौकी से करीब 50 कदम की दूरी पर गुरुवार रात एक 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 10:50 बजे की बताई जा रही है। मरने वाले की पहचान साहिल गिल के तौर पर हुई है, जो जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल साहिल को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

boy shooting

जानकारी के मुताबिक, साहिल को उसके घर से करीब 40 कदम की दूरी पर गोली मारी गई। घटना पुलिस चौकी के काफी पास होने के बावजूद आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर वहां पहुंचे थे। दोनों ने साहिल पर दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उसके सीने के पास लगी। गोली लगने से साहिल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसके घरवालों को घटना की जानकारी दी। परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और साहिल को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

मृतक के पिता मुख्तियार सिंह ने बताया कि उनका बेटा घर से सब्जी खरीदने के लिए निकला था। जहां उसे गोली मार दी गई। परिवार के मुताबिक, साहिल की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उसका छह महीने का बच्चा है। युवक की मौत के बाद परिवार में दुख की लहर है। परिवार वालों ने मांग की है कि पुलिस आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे और घटना के कारणों का पता लगाए।

घटना की जानकारी मिलते ही इस्लामाबाद थाने के एस.एच.ओ. समेत सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। ए.डी.सी.पी. लेवल के अधिकारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी ले रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान होते ही उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!