रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अमृतसर से दो रूटों पर चलेंगी त्योहार स्पेशल ट्रेनें

Edited By Urmila,Updated: 16 Sep, 2026 01:52 PM

good news for train passengers

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अमृतसर से कोलकाता और बरौनी के बीच आरक्षित त्यौहार स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

अमृतसर (जशन) : आगामी त्यौहारों के मद्देनजर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अमृतसर से कोलकाता और बरौनी के बीच आरक्षित त्यौहार स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर स्पैशल (04624/04623) के तहत ट्रेन संख्या 04624 अमृतसर से कोलकाता के लिए 7 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह अमृतसर से रात 8:10 बजे रवाना होकर 42 घंटे 50 मिनट बाद दोपहर 3 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04623 कोलकाता से 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 4:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

इसी तरह अमृतसर-बरौनी-अमृतसर  स्पेशल (04668/04667) ट्रेन संख्या 04668 अमृतसर से 4 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रात 8:10 बजे रवाना होकर 30 घंटे बाद सुबह 2:10 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04667 बरौनी से 6 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 5:05 बजे रवाना होकर 32 घंटे 45 मिनट बाद दोपहर 1:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

दोनों ट्रेनों का ठहराव ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली समेत मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रहेगा। कोलकाता स्पैशल में सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, बरौनी, किऊल, जसीडीह, आसनसोल व बर्द्धमान आदि स्टेशन शामिल हैं, जबकि बरौनी स्पैशल वाराणसी, प्रतापगढ़, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी आदि स्टेशनों पर रुकेगी। दोनों स्पैशल ट्रेनों में 1 एसी-2 टियर, 2 एसी-3 टियर, 9 स्लीपर और 6 जनरल श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!