Edited By Kalash,Updated: 05 Sep, 2026 01:34 PM

डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए जरूरी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार संगत के लिए नया ट्रैफिक रूट जारी किया है। बता दें कि ब्यास नदी पर फ्लाईओवर के निर्माण का काम चल रहा है। इसके चलते संगत अब जालंधर, करतारपुर, सुभानपुर, नडाला, राड़ा मोड़, श्री हरगोबिंदपुर, घुमाण, सठियाला होते हुए डेरा ब्यास पहुंचेगी।
जिस फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है वह ढिलवां टोल प्लाजा के बाद और ब्यास में एंट्री से पहले आता है। गौरतलब है कि 30 अगस्त को ब्यास नदी के पुल पर भारी जाम लग गया था और राहगिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए इसे लेकर जानकारी सांझा की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here