जालंधर-होशियारपुर के बाद आज अमृतसर में चक्का जाम, भंडारी पुल पर जुटेगा वाल्मीकि समाज

Edited By Vatika,Updated: 11 Sep, 2026 11:39 AM

amritsar protest news

डॉ. बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा के कथित अनादर के विरोध में वाल्मीकि समाज से जुड़े संगठनों ने अमृतसर

अमृतसर: डॉ. बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा के कथित अनादर के विरोध में वाल्मीकि समाज से जुड़े संगठनों ने अमृतसर में आज 3 घंटे चक्का जाम करने का ऐलान किया है। संगठनों के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक भंडारी पुल पर चक्का जाम किया जाएगा।

हालांकि, संगठनों की ओर से अमृतसर बंद की कॉल वापस ले ली गई है। चक्का जाम के दौरान अस्पताल, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को प्रभावित नहीं किया जाएगा। आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

इससे पहले जालंधर और होशियारपुर में बंद का व्यापक असर देखने को मिला, जहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार और दुकानें बंद रहीं। दोनों शहरों में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शनकारियों ने कथित घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!