पठानकोट में दर्दनाक हादसा, टैंकर वर्कशॉप में भीषण धमाके से फोरमैन की मौत, साथी घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jul, 2026 05:55 PM

foreman killed in massive explosion at a tanker workshop in pathankot

पठानकोट के सरना क्षेत्र में छोटी नहर के पास स्थित एक टैंकर वर्कशॉप में वेल्डिंग के दौरान अचानक हुए भीषण धमाके से अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और वर्कशॉप में चीख-पुकार मच गई।

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट के सरना क्षेत्र में छोटी नहर के पास स्थित एक टैंकर वर्कशॉप में वेल्डिंग के दौरान अचानक हुए भीषण धमाके से अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और वर्कशॉप में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में वर्कशॉप के फोरमैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दौलत राम निवासी बलसुआ के रूप में हुई है।

घटना के तुरंत बाद वर्कशॉप के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल धमाके के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि टैंकर के अंदर गैस मौजूद होने के कारण विस्फोट हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!