पंजाब के लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत, केंद्र ने 3 नए ESIC अस्पतालों को दी मंजूरी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Jul, 2026 06:51 PM

major relief for lakhs of punjab employees 3 new esic hospitals approved

पंजाब में कर्मचारी राज्य बीमा (ESIC) के दायरे में आने वाले लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने राज्य में तीन नए ESIC अस्पतालों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। ये अस्पताल लालड़ू, राजपुरा और मालेरकोटला में बनाए...

पंजाब डैस्क : पंजाब में कर्मचारी राज्य बीमा (ESIC) के दायरे में आने वाले लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने राज्य में तीन नए ESIC अस्पतालों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। ये अस्पताल लालड़ू, राजपुरा और मालेरकोटला में बनाए जाएंगे।

सरकारी जानकारी के अनुसार, इस फैसले से 11.73 लाख से अधिक कर्मचारियों और 53.75 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। नए अस्पताल बनने से इलाज की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और मरीजों को बड़े शहरों का रुख कम करना पड़ेगा।

केंद्र सरकार का कहना है कि यह फैसला पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और ESIC लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!