Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Jul, 2026 12:27 AM

लुधियाना के लाडोवाल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, इलाके की बिजली सप्लाई दोपहर करीब 2 बजे बंद हुई थी, लेकिन करीब 10 घंटे बीत जाने के बाद भी इसे बहाल नहीं किया जा सका।
लुधियाना : लुधियाना के लाडोवाल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, इलाके की बिजली सप्लाई दोपहर करीब 2 बजे बंद हुई थी, लेकिन करीब 10 घंटे बीत जाने के बाद भी इसे बहाल नहीं किया जा सका।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय तक बिजली न आने के कारण घरों में अंधेरा छा गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। मजबूरन कई परिवार अपने घरों के बाहर बैठकर बिजली बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
जब इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि विभाग में कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल ड्यूटी पर केवल दो कर्मचारी ही मौजूद हैं, जबकि बाकी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण खराबी को समय पर ठीक नहीं किया जा सका।
इलाके के लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।