NEET विवाद के बीच आधी रात को Live हुए  PM मोदी, दिया यह बड़ा संदेश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Jul, 2026 12:53 AM

amid the neet controversy pm modi went live at midnight and delivered this impo

NEET पेपर लीक विवाद और छात्रों के लगातार विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात देश के छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए बड़ा संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़...

पंजाब डैस्क : NEET पेपर लीक विवाद और छात्रों के लगातार विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात देश के छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए बड़ा संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी और पेपर लीक के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

प्रधानमंत्री ने माना कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भरोसे को तोड़ती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई महीनों में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और जांच लगातार जारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़े एंटी-पेपर लीक कानून की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इस संबंध में मसौदा तैयार हो चुका है और इसे संसद में पेश करने की तैयारी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तेजी से सुनवाई और सख्त सजा सुनिश्चित की जा सके।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों का शैक्षणिक वर्ष बचाना था। इसी उद्देश्य से कम समय में लगभग 22 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा दोबारा आयोजित की गई और हाल ही में परिणाम भी घोषित किए गए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार केवल परीक्षा संपन्न कराने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए व्यापक सुधार किए जाएंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!