Breaking: जालंधर में डबल मर्डर केस में फरार बदमाश का Encounter

Edited By Kalash,Updated: 22 Jul, 2026 11:30 AM

jalandhar double murder case accused encounter

जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर के नाखा वाले बाग के पास पुलिस और डबल मर्डर केस में फरार गैंगस्टर जोगा फोल्ड़ीवाल से संबंधित बदमाश गुल्लू की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश घायल हो गया। 

बता दें कि वेस्ट हलके के तिलक नगर में हुए सिमरनजीत सिंह और सौरभ के मर्डर केस में आरोपी गुल्लू करीब एक महीने से फरार चल रहा था। वहीं पुलिस द्वारा आज नाखा वाले बाग के नजदीक नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान गुल्लू मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था जिसे पुलिस ने रुकने के लिए कहा। यहां गुल्लू ने पुलिस पर गोलियां चलाई दी। पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई गई जो कि गुल्लू को लगी और वह घायल हो गया। घायल गुल्लू को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!