Punjab में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम! 17 आरोपी गिरफ्तार, Train को निशाना बनाने की थी तैयारी

Edited By Vatika,Updated: 21 Jul, 2026 03:42 PM

17 accused arrested

मोगा पुलिस ने एक बड़े आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मोगा: मोगा पुलिस ने एक बड़े आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), विस्फोटक सामग्री, एक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, एक 9 MM ग्लॉक पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की है।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इकबाल सिंह उर्फ रवि ढालीवाल इस साजिश का मास्टरमाइंड है, जोकि अब ब्रिटेन (UK) में रह रहा है और कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। डीजीपी के अनुसार, उसके निर्देश पर आरोपियों ने मोगा के थाना सदर पर ग्रेनेड हमला किया था। इसके अलावा वे फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में IED लगाने की साजिश भी रच रहे थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), विस्फोटक अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना सदर मोगा में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इस साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान के लिए आगे की जांच कर रही है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!