पंजाब में झमाझम बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

Edited By Kamini,Updated: 16 Sep, 2026 05:22 PM

punjab rain alert

पंजाब के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

पंजाब डेस्क: पंजाब के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, पंजाब में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों तक राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश होगी, जिससे तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने अगले 4 दिनों के लिए कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 16 और 17 सितंबर को पंजाब के 75 प्रतिशत जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 18 और 19 सितंबर को मौसम में बदलाव होगा। पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि सेंट्रल पंजाब में मौसम ज़्यादातर सूखा रहेगा। इसके साथ ही पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर फाजिल्का में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है।

पूरे पंजाब में 20 सितंबर से मौसम साफ और सूखा हो जाएगा। मौसम विभाग ने कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। मौसम विभाग ने किसानों और लोगों से सावधान रहने की अपील की है और भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!