Edited By Urmila,Updated: 08 Sep, 2026 03:10 PM

स्थानीय मोहल्ला दौलतपुर में कुत्तों के भौंकने से परेशान एक रिटायर्ड कर्मी द्वारा पिल्ले की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है।
पठानकोट (शारदा): स्थानीय मोहल्ला दौलतपुर में कुत्तों के भौंकने से परेशान एक रिटायर्ड कर्मी द्वारा पिल्ले की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों में रोष फैल गया है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि रिटायर्ड कर्मी कुत्तों की आवाजों से परेशान था। इसी दौरान उसने एक पिल्ले को पकड़कर कथित रूप से डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के कारण पिल्ले की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में वह पड़ोसी के साथ उलझता हुआ भी दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा की।
उनका कहना है कि बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन किसी जानवर को पीटना समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने प्रशासन से कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उचित कदम उठाने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here