बिजली कर्मियों द्वारा दूसरे दिन भी सामूहिक छुट्टी, कामकाज रहा पूरी तरह ठप

Edited By Kalash,Updated: 22 Oct, 2026 03:55 PM

electricity department employees strike

पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनरों की सांझी समन्वय समिति (तार्मेल कमेटी) द्वारा तय किए गए संघर्षी कार्यक्रम के तहत बिजली कर्मियों की दो दिवसीय सामूहिक छुट्टी आज दूसरे दिन में प्रवेश कर गई।

गुरदासपुर (हरमन): पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनरों की सांझी समन्वय समिति (तार्मेल कमेटी) द्वारा तय किए गए संघर्षी कार्यक्रम के तहत बिजली कर्मियों की दो दिवसीय सामूहिक छुट्टी आज दूसरे दिन में प्रवेश कर गई। इस कारण विभागीय कार्यालयों और फील्ड में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों और पेंशनरों द्वारा सर्कल कार्यालय गुरदासपुर में एकत्रित होकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस अवसर पर 'पी.एस.ई.बी. एम्प्लॉइज फेडरेशन एटक' सर्कल गुरदासपुर के अध्यक्ष साथी साहिब सिंह धालीवाल, 'टी.एस.यू.' के सर्कल अध्यक्ष साथी संजीव शर्मा और 'पावरकॉम एंड ट्रांसको पेंशनर्स यूनियन एटक' के अध्यक्ष साथी निर्मल सिंह बसरा ने साझा तौर पर संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों की हक की मांगों के प्रति अपनाई जा रही अड़ियल नीति का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) के साथ कर्मचारी नेताओं की हुई बैठक बेनतीजा रहने के कारण कर्मचारियों में भारी निराशा और रोष है। सरकार माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों को लागू करने से भी टालमटोल कर रही है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना रवैया न बदला और मांगों का शीघ्र समाधान न किया, तो आने वाले समय में पंजाब के समूह कर्मचारी अनिश्चितकालीन समय के लिए सामूहिक छुट्टी पर जाने के लिए मजबूर होंगे। इस प्रदर्शन में रमन कुमार, राकेश कुमार, अनिल कुमार शर्मा, बसंत कुमार कोड़ा, नरेश कुमार, रणजीत सिंह, बलजीत सिंह, यूसुफ मसीह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और पेंशनर नेता उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!