मोगा-जालंधर हाईवे पर LPG टैंकर से गैस लीकेज, 20 टन LPG से भरा था टैंकर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Sep, 2026 09:48 PM

gas leak from lpg tanker on highway

मोगा-जालंधर हाईवे पर बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 20 टन LPG से भरे टैंकर से गैस लीकेज होने लगी। टैंकर चालक की समय रहते नजर पड़ने और तत्काल उठाए गए कदमों के कारण बड़ा हादसा टल ग

मोगा: मोगा-जालंधर हाईवे पर बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 20 टन LPG से भरे टैंकर से गैस लीकेज होने लगी। टैंकर चालक की समय रहते नजर पड़ने और तत्काल उठाए गए कदमों के कारण बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, अमृतसर निवासी टैंकर चालक अमृतपाल सिंह दोपहर करीब 2 बजे टायर पंचर होने के कारण हाईवे पर रुका था। पंचर लगवाने के बाद जैसे ही वह टैंकर लेकर आगे बढ़ा, उसे टैंकर से असामान्य आवाज सुनाई दी और गैस की गंध महसूस हुई। चालक ने तुरंत टैंकर रोककर जांच की तो गैस सिस्टम के एक हिस्से से लीकेज का पता चला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसने बिना देरी किए फायर ब्रिगेड को सूचना दी और मौके पर मौजूद रहते हुए लीकेज को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को सावधानी के साथ संभाला। चालक के मुताबिक टैंकर में करीब 20 टन LPG भरी हुई थी। समय रहते लीकेज का पता चलने और उस पर काबू पाने से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई। फिलहाल गैस लीकेज के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!