शादी करवा कनाडा ले जाने का झांसा देकर ठगे 20 लाख रुपए, पति सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 09 Sep, 2026 05:48 PM

canada fraud case

थाना मैहना के अधीन पड़ते गांव धूड़कोट टाहलीवाला निवासी बलजीत सिंह ने गांव चंदबाजा निवासी जर्मनदीप सिंह पर अपने परिवार के साथ कथित मिलीभगत करके उसकी बहन को विवाह करवाकर कनाडा ले जाने का झांसा देकर 20 लाख रुपए की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है।

मोगा (आजाद): थाना मैहना के अधीन पड़ते गांव धूड़कोट टाहलीवाला निवासी बलजीत सिंह ने गांव चंदबाजा निवासी जर्मनदीप सिंह पर अपने परिवार के साथ कथित मिलीभगत करके उसकी बहन को विवाह करवाकर कनाडा ले जाने का झांसा देकर 20 लाख रुपए की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जांच के बाद मैहना पुलिस द्वारा जर्मनदीप सिंह उसके पिता सतपाल सिंह तथा माता बलजीत कौर निवासी गांव चंदबाजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार नाहर सिंह द्वारा की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में बलजीत सिंह ने कहा कि उसकी बहन विदेश जाने की चाहवान थी, जिस पर जर्मनदीप सिंह निवासी गांव चंदबाजा के जिसके आईलैट्स में से 7 बैंड आए हुए थे, पर वह विदेश जाकर पढ़ाई का खर्चा नहीं कर सकता था, जिस पर हमारी उनके परिवार के साथ बातचीत हुई तथा हमने 2022 में 20 लाख रुपए खर्च करके जर्मनदीप सिंह को कनाडा भेज दिया। हमें कहा गया था कि जर्मनदीप सिंह आपकी बहन को विवाह करवाकर पक्के तौर पर कनाडा ले जाएगा, जिस पर हमने भरोसा दिया।

उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2024 को जर्मनदीप सिंह वापस इंडिया आया तथा मेरी बहन का विवाह उसके साथ धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। मेरी बहन अपने ससुराल परिवार चली गई तथा एक महीने के बाद उसका पति जर्मनदीप सिंह भी वापस कनाडा चला गया लेकिन धीरे-धीरे मेरी बहन के साथ उसने बातचीत करनी बंद कर दी। जिस पर हमने उसके पारिवारिक मैंबरों के साथ भी बातचीत की, मेरी बहन इस सदमे के कारण बीमार रहने लग पड़ी क्योंकि न तो उसके पति ने उसको कनाडा बुलाया तथा न ही 20 लाख रुपए वापस किए।

मेरी बहन सदमे आ गई तथा उसको डी.एम.सी. लुधियाना दाखिल करवाना पड़ा। इलाज दौरान मेरी बहन ने दम तोड़ दिया। शिकायतकर्त्ता ने कहा कि इस तरह हमारे साथ जर्मनदीप सिंह तथा उसके माता-पिता द्वारा कथित मिलीभगत करके हमारे साथ धोखा करके 20 लाख रुपए ठग लिए। जांच अधिकारी ने कहा कि उक्त मामले में कथित आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!