हेरोइन, नशीली गोलियों तथा लाहन सहित 8 काबू, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 11 Oct, 2026 05:51 PM

drugs liquor accused arrest

मोगा पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों तथा शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत हेरोइन, नशीली गोलियां तथा लाहन सहित 8 व्यक्तियों को काबू किया।

मोगा (आजाद): मोगा पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों तथा शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत हेरोइन, नशीली गोलियां तथा लाहन सहित 8 व्यक्तियों को काबू किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चौकी फोकल प्वाइंट के प्रभारी मोहकम सिंह ने बताया कि जब वह देर रात पुलिस पार्टी सहित पुल सुआ धल्लेके से लिंक रोड लौहारा की तरफ जा रहे थे, तो शंका के आधार पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी साधां वाली बस्ती मोगा को काबू करके 15 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना बाघापुराना के प्रभारी जनक राज ने बताया कि जब सहायक थानेदार सुरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित देर शाम गांव माहला खुर्द के पास जा रहे थे, तो गुप्त सूचना क आधार पर जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव फूलेवाला को काबू करके उससे 30 ग्राम हेरोइन बरामद की।

इसी तरह थाना कोटईसे खां के सहायक थानेदार यादविन्द्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गोबिंद सिंह निवासी गांव दौलेवाला को काबू करके 52 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना मैहना के सहायक थानेदार अशोक कुमार ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान सुखदीप सिंह उर्फ दीपी निवासी गांव दाता को काबू करके 10 ग्राम हेरोइन बरामद कीं। थाना फतेहगढ़ पंजतूर के सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान देर रात राजपाल सिंह उर्फ राजा निवासी गांव नूरपुर हकीमां को काबू करके 50 नशीली गोलियां बरामद की।

थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार गुरविन्द्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान अर्शदीप सिंह उर्फ चिटी को काबू करके 72 नशीली गोलियां बरामद की। थाना सिटी मोगा की सहायक थानेदार चरनजीत कौर ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान शंका के आधार पर कुलदीप सिंह निवासी गांव रतियां को काबू करके 105 नशीली गोलियां बरामद की। सभी कथित आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इसी तरह थाना कोटईसे खां के सहायक थानेदार राज सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्खा निवासी गांव दौलेवाला को काबू करके 120 लीटर लाहन बरामद की। जिसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!