अमेरिका में पंजाबी युवती की पति द्वारा बेरहमी से हत्या, शव को जलाने का आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Oct, 2026 11:44 PM

punjabi woman brutally murdered by her husband in the us

हलका निहाल सिंह वाला के गांव डाला निवासी एक व्यक्ति पर अमेरिका में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने और शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए आग लगाने का आरोप है। मृतका जैस्मीन गिल की शादी करीब ढाई वर्ष पहले गांव डाला निवासी गुरविंदर सिंह गिल से हुई थी।

मोगा  (गोपी राऊके/कशिश) : हलका निहाल सिंह वाला के गांव डाला निवासी एक व्यक्ति पर अमेरिका में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने और शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए आग लगाने का आरोप है। मृतका जैस्मीन गिल की शादी करीब ढाई वर्ष पहले गांव डाला निवासी गुरविंदर सिंह गिल से हुई थी। दंपति का सात महीने का एक बच्चा भी है। जानकारी के अनुसार, गुरविंदर सिंह गिल और उसकी पत्नी जैस्मीन गिल अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैक्रामेंटो क्षेत्र में रह रहे थे। पति-पत्नी के बीच तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। जैस्मीन के चचेरे भाई ने अमेरिका की पुलिस के पास उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान उसके पति गुरविंदर गिल से पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए आग लगा दी। जैसमीन गिल पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के नेता जगतार सिंह जलाजण और डी.एम.सी. अस्पताल, लुधियाना की सेवानिवृत्त कर्मचारी सुखविंदर कौर रानी की बेटी तथा प्रसिद्ध कवि पास आजाद की बहन थीं। पीड़ित परिवार ने बताया कि मृतका की अस्थियां अमेरिका से पंजाब मंगवाई जा रही हैं। फिलहाल उसके सात वर्षीय बेटे की देखभाल अमेरिका की सरकार कर रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!