मोगा में बेकाबू कार दीवार से टकराई, बच्चे सहित 3 की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 22 Sep, 2026 08:29 AM

moga accident

थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते  मल्लके गांव के पास गत रात्रि एक कार बेकाबू

मोगा(आजाद) : थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते  मल्लके गांव के पास गत रात्रि एक कार बेकाबू होकर दीवार से टकराई। हादसे में 8 वर्षीय बच्चे समेत 3 की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना समालसर के प्रभारी इंस्पैक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि वकील सिंह निवासी गांव कौणी, गुरकीरत सिंह (8), अमृतपाल सिंह, अकाशदीप सिंह सभी निवासी गांव कौणी, कुलदीप सिंह निवासी गांव माड़ी मुस्तफा अपनी गाड़ी में जा रहे थे, तो अचानक गाड़ी बेकाबू होकर दीवार से जा टकराई। इस हादसे में वकील सिंह तथा कुलदीप सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गुरकीरत सिंह की अस्पताल जाकर मौत हो गई। जबकि इस हादसे में अमृतपाल सिंह तथा आकाशदीप सिंह घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों के बयानों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!