पठानकोट में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौ+त; गुस्साए लोगों ने बस में लगाई आग

Edited By Vatika,Updated: 22 Jul, 2026 12:18 PM

pathankot accident

पंजाब के पठानकोट में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

पठानकोट(हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब के पठानकोट में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने निजी कंपनी की बस में आग लगा दी। घटना की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पहले एक स्कूटी और फिर एक बाइक को टक्कर मारी
जानकारी के अनुसार, निजी कंपनी की एक बस जम्मू की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस ने पहले एक स्कूटी और फिर एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोगों ने बस को किया आग के हवाले
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हादसे से नाराज लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया, जिससे बस पूरी तरह जल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!