Punjab : प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! चलती स्कॉर्पियो में युवक ने खुद को मारी गोली

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Jul, 2026 11:00 PM

punjab man shoots himself inside moving scorpio

गांव दाखा के एक युवक ने चलती स्कॉर्पियो में खुद को गोली मारकर अपनी जान गंवा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा, पुत्र हरविंदर सिंह, निवासी गांव दाखा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मर्जी से प्रेम...

मुल्लांपुर दाखा : गांव दाखा के एक युवक ने चलती स्कॉर्पियो में खुद को गोली मारकर अपनी जान गंवा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा, पुत्र हरविंदर सिंह, निवासी गांव दाखा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर पारिवारिक विवाद रहता था।

घटना के समय जसप्रीत सिंह गांव दाखा से लुधियाना की ओर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हवेली के पास उसने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली। इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर जीटी रोड पर लगे दिशा-सूचक बोर्ड के पोल से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान गाड़ी के दोनों एयरबैग भी खुल गए।

राहगीरों की मदद से घायल जसप्रीत सिंह को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय जसप्रीत सिंह गाड़ी में अकेला था और स्वयं वाहन चला रहा था।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाखा करण सिंह संधू ने कहा कि जांच के बाद पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। वहीं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि मृतक एक चार वर्षीय बेटी का पिता था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!