Ludhiana में नाबालिगा से  Gangrape, शातिर युवकों ने अगवा कर किया कांड

Edited By Vatika,Updated: 22 Jul, 2026 09:04 AM

ludhiana gangrape news

महानगर में नाबालिग बेटियों की सुरक्षा के दावों को तार-तार करती हुई एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाली और घिनौनी वारदात

लुधियाना (राज): महानगर में नाबालिग बेटियों की सुरक्षा के दावों को तार-तार करती हुई एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाली और घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां फैक्ट्री काम पर जा रही एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को रास्ते में तीन शातिर युवकों ने अगवा कर किसी अज्ञात सुनसान जगह ले गए। वहां आरोपियों ने नाबालिग को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध कर दिया और उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन गैंगरेप किया। हैवानियत के बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकियां देते हुए उसके घर के पीछे गली में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट समेत संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बेटी ने रोते-बिलखते सुनाई आपबीती 
मां ने बताया कि उसकी लगभग 16 वर्षीय बेटी बीती 21 जुलाई को रोजाना की तरह घर से फैक्ट्री काम पर जाने के लिए निकली थी। जब मां खुद कुछ देर बाद फैक्ट्री पहुंची, तो उसने देखा कि उसकी बेटी वहां नहीं पहुंची थी। काफी समय तक तलाश करने के बाद जब मां वापस घर के पास पहुंची, तो उसने देखा कि उसकी बेटी घर के पीछे वाली गली में सहमी हुई खड़ी है। मां जब दौड़कर अपनी बेटी के पास पहुंची, तो उसने देखा कि उसकी 16 साल की मासूम बेटी बुरी तरह घबराई हुई थी और फूट-फूट कर रो रही थी। मां द्वारा प्यार से पूछने पर रोते हुए बेटी ने जो खौफनाक आपबीती सुनाई, उसे सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।

कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर किया सामूहिक बलात्कार!
नाबालिग ने बताया कि जब वह घर से निकला ही थी, तो घर से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे मुख्य आरोपी मनीष और उसके दो दोस्तों सौरभ तथा नरेश ने उसे बहला-फुसलाकर जबरदस्ती अपनी गाड़ी में अगवा कर बिठा लिया। पीड़िता के मुताबिक, तीनों आरोपी उसे गाड़ी में किसी अज्ञात और सुनसान जगह पर ले गए। वहां आरोपियों ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी, जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कोल्ड ड्रिंक पीते ही जब नाबालिग का शरीर ढीला पड़ने लगा और वह बेसुध होने लगी, तो आरोपियों ने उसकी रजामंदी के बिना उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अस्मत को बेरहमी से रौंद डाला।

.... तो तेरा और तेरे परिवार का बुरा हश्र करेंगे
हैवानियत की सारी सीमाएं लांघने के बाद तीनों दरिंदों ने पीड़िता को खौफनाक चेतावनी दी कि 'अगर इस बारे में किसी को भी बताया तो तेरा और तेरे परिवार का बुरा हश्र करेंगे।' इसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में वापस लाए और उसके घर के पीछे वाली गली में बदहवास हालत में पटक कर अपनी कार समेत मौके से फरार हो गए। नाबालिग के साथ हुई इस भीषण हैवानियत की भनक लगते ही थाना मोती नगर की पुलिस ने बिना एक पल गंवाए पीड़ित मां की लिखित शिकायत पर नामजद आरोपी मनीष, सौरभ और नरेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का दावा है कि इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!