शातिर लेडी चोर की चालाकी! चप्पल बाहर उतारी, दबे पांव घर में घुसी...मालकिन ने दौड़ाकर दबोचा

Edited By Vatika,Updated: 16 Jul, 2026 10:21 AM

robbery at ludhiana

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला ने पहले आसपास रेकी की और फिर घर के भीतर

लुधियाना (राज): महानगर के चूहड़पुर रोड, बड़ी हैबोवाल इलाके में एक घर के भीतर घुसकर पर्स चोरी करने वाली एक शातिर महिला को घर की बहादुर मालकिन ने फिल्मी अंदाज में पीछा करके रंगे हाथों दबोच लिया। शातिर महिला चोर ने चोरी की वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि उसने घर के बाहर अपनी चप्पलें उतारीं ताकि कदमों की आवाज न हो, लेकिन उसकी यह चालाकी धरी की धरी रह गई।

सनसनीखेज वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद
मालकिन की मुस्तैदी के कारण महिला चोर को कुछ ही दूरी पर दबोच कर वापस लाया गया और जब उसके पति को मौके पर बुलाया गया, तो उसने रोते हुए हाथ जोड़कर अपनी गलती मान ली। यह पूरी सनसनीखेज वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी लाइव कैद हो गई है। जानकारी देते हुए भारत कपूर ने बताया कि चूहड़पुर रोड स्थित उनके घर का मुख्य गेट काम के सिलसिले में कुछ देर के लिए खुला हुआ था। इसी दौरान गली से गुजर रही एक शातिर महिला की नजर खुले गेट पर पड़ी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला ने पहले आसपास रेकी की और फिर घर के भीतर दाखिल हो गई। उसने इतनी चालाकी दिखाई कि मुख्य दरवाजे के बाहर ही अपनी चप्पलें उतार दीं, ताकि घर के भीतर फर्श पर चलने से कोई आहट या आवाज न हो। वह दबे पांव रेंगते हुए कमरों की तरफ बढ़ी। भारत कपूर ने बताया कि जिस समय यह महिला चोर घर के भीतर दाखिल होकर पर्स उठा रही थी, उस समय घर की मालकिन अंदरूनी हिस्से में ही मौजूद थीं।

पोल खुलने के बाद लेडी चोर बुरी तरह घबरा गई
जैसे ही चोरनी ने पर्स हाथ में पकड़ा और मुख्य गेट से बाहर निकलने की कोशिश की, मालकिन की नजर उस पर पड़ गई। मालकिन ने बिना एक पल गंवाए बहादुरी दिखाई और "चोर-चोर" का शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ लगा दी। गली में कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद बहादुर महिला ने भाग रही चोरनी को दबोच लिया और उसका हाथ पकड़कर घसीटते हुए वापस अपने घर ले आई। पोल खुलने के बाद लेडी चोर बुरी तरह घबरा गई और फूट-फूट कर रोने लगी। उसने सबके सामने हाथ जोड़कर अपनी इस घिनौनी चोरी की बात कबूल की और गिड़गिड़ाते हुए कहा कि उससे बहुत बड़ी भूल हो गई है। उसने लिखित और मौखिक रूप से वादा किया कि वह भविष्य में कभी भी ऐसी गलत हरकत नहीं करेगी और सुधर जाएगी। परिवार ने महिला के रोने-बिलखने और उसके पति की इज्जत का वास्ता देने पर पुलिस को सूचना दिए बिना कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!