Ludhiana: राहगीरों को देसी कट्टा दिखाकर लूटता था बदमाश, पुलिस ने दबोचा

Edited By Vatika,Updated: 15 Jul, 2026 08:58 AM

crime news ludhiana

चौकी जगतपुरी की पुलिस ने आरोपी से बिना नंबर की बाइक, देसी कट्टा और लूट के मोबाइल किए बरामद

लुधियाना (राज) : हथियारों को दिखाकर राहगीरों से लूट-खसूट और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों के खिलाफ लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना हैबोवाल के अंतर्गत आती पुलिस चौकी जगतपुरी की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी के दौरान गांव हम्बड़ा के एक शातिर लुटेरे को घातक अवैध हथियार के साथ रंगे हाथों दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, विभिन्न नामी कंपनियों के 4 लूटे हुए मोबाइल फोन और एक चालू हालत में .315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान हंबडा के रहने वाले जोबनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। थाना हैबोवाल में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज सुखजिंदर सिंह ने बताया कि शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के कड़े दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस की विशेष टीमें एक्टिव हैं। इसी कड़ी में एडीसीपी जोन-3 देव सिंह और एसीपी (वेस्ट) जतिंदरपाल सिंह की निगरानी में अपराधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी ताकि इलाके में अमन-चैन कायम रखा जा सके। उन्होने बताया कि जब वह नाकाबंदी पर मौजूद थे। तब उनहे सूचना मिली थी कि एक शातिर अपराधी घातक मारू हथियार लहराकर लोगों को डराने और लूटने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और संदिग्ध को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान जोबनप्रीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह, निवासी गांव हम्बड़ा, लुधियाना के रूप में हुई है।

जब पुलिस टीम ने आरोपी जोबनप्रीत सिंह की गहनता से तलाशी ली, तो उसके पास से भारी बरामदगी हुई। एक बाइक बिना नंबर प्लेट के, चार अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल और 01 देसी कट्टा .315 बोर का मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर तुंरत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले ही थाना हैबोवाल में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह .315 बोर का देसी कट्टा किस हथियार तस्कर से खरीद कर लाया था और जो 4 मोबाइल बरामद हुए हैं, वे उसने शहर के किन-किन इलाकों से झपटे थे। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान झपटमारी और लूटपाट की कई अन्य वारदातों के सुराग हाथ लग सकते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!