अब नहीं होगी भागदौड़, पंजाब में आसान हुई बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया

Edited By Kamini,Updated: 15 Jul, 2026 04:24 PM

child adoption process made easier in punjab

पंजाब में अब बच्चा गोद (Adopt) लेने की चाह रखने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में अब बच्चा गोद (Adopt) लेने की चाह रखने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब सरकार ने बच्चा गोल देने की प्रक्रिया को बहुत आसान कर दिया है। ऐसे में बच्चे गोद लेने की चाह रखने वाले कपल्स को इधर-उधर भकटना नहीं पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने इस प्रक्रिया के लिए जिला स्तर पर अडॉप्शन एजेंसियों को तैनात किया हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने दावा किया है कि पंजाब सरकार ने इस कानूनी प्रक्रिया को इसलिए आसान बनाया है ताकि अनाथ और बेसहारा बच्चों को मां-बाप का प्यार मिल सके। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले पंजाब में 10 अडॉप्शन एजेंसियां काम कर रही थी जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन अब इन बढ़ोतरी करते हुए 16 नई अडॉप्शन एजेंसिया शुरू कर दी है। जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, 2025 से अब तक कुल 87 बच्चों को अडॉप्ट किया गया जिनमें 65 बेटियां और 22 लड़के शामिल हैं। इसके अलावा 21 बच्चों को विदेशी कप्लस ने अडॉप्ट किया है। इसके अलावा इनमें 10 स्पेशल बच्चे में शामिल हैं।  

भिक्षावृत्ति से छुड़ाए बच्चों के लिए लिया अहम फैसला

बताया जा रहा है कि राज्य में चाइल्ड बैगिंग को रोकने लिए एक विशेष मुहिम चलाई गई थी, जिसमें कई बच्चों को रेस्क्यू किया गया जिन्हें उनके माता-पिता  वापस लेने नहीं आए। अब सरकार ने इन बच्चों के भविष्य को देखते हुए सरकार ने इन्हें गोद लेने की लिए कानूनी रूप से मुक्त (Legally free for adoption) कैटेगरी में डालने का फैसला किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!