जालंधर पुलिस ने फर्जी IPS को किया गिरफ्तार, नौकरी दिलवाने के बहाने हड़पे लाखों रुपए

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Jul, 2026 10:09 PM

jalandhar police arrest fake ips officer

जालंधर पुलिस ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों से करोड़ों के सपने दिखाने वाले एक कथित ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फतेहगढ़ जिले के रहने वाले अनमोल रत्न के रूप में हुई है, जो खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का...

जालंधर : जालंधर पुलिस ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों से करोड़ों के सपने दिखाने वाले एक कथित ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फतेहगढ़ जिले के रहने वाले अनमोल रत्न के रूप में हुई है, जो खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देता था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने एक युवती से करीब 31 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की थी। आरोपी ने युवती को भरोसा दिलाया था कि वह उसे डीएसपी और उसके भाई को पंजाब पुलिस में भर्ती करवा देगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने पिता के नाम पर भी 3 लाख रुपये जमा करवाए थे।

बताया जा रहा है कि अनमोल रत्न ने खुद को एक प्रभावशाली आईपीएस अधिकारी के रूप में पेश करने के लिए फर्जी रिकॉर्ड और दस्तावेज तैयार कर रखे थे। इन्हीं दस्तावेजों और अपने झूठे रसूख का इस्तेमाल कर वह लोगों को अपने जाल में फंसाता था और नौकरी लगवाने के नाम पर मोटी रकम वसूलता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ठगी से हासिल रकम से नकोदर शहर में एक आलीशान कोठी और एक कार भी खरीदी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है, क्योंकि प्रारंभिक जांच में उसकी भूमिका भी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को जलालाबाद से गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और किन-किन जगहों पर इस तरह की ठगी को अंजाम दिया गया है।

गौरतलब है कि इस मामले में पिछले वर्ष ही एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। अब गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां आरोपी के नेटवर्क और उसके द्वारा की गई अन्य संभावित ठगी के मामलों की पड़ताल कर रही हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!