Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jul, 2026 08:39 PM

थाना पीएयू की पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए गए अभियान के तहित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हैरोइन की सप्लाई करने जाते समय गिरफ्तार किया है।
लुधियाना (अनिल) : थाना पीएयू की पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए गए अभियान के तहित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हैरोइन की सप्लाई करने जाते समय गिरफ्तार किया है।
इस बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल ने बताया कि थानेदार सुखबेग सिंह की पुलिस टीम गश्त के दौरान बच्चन सिंह मार्ग गंदा नाला पुल की तरफ जा रही थी और उसी दौरान सामने से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को चैकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो सामने आ रहा व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर एकदम घबराकर पीछे मुड़कर भागने लगा परंतु पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को तुरंत काबू करके जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 5.20 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी पहचान गौतम पुत्र इकबाल सिंह वासी ऋषि नगर के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आज आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा सके कि यह हैरोइन कहां से खरीद कर लाया है और किसे सप्लाई करने जा रहा था जिसका खुलासा पुलिस आने वाले दिनों में कर सकती है।