वाहन चालकों को बड़ा झटका, लाडोवाल टोल पर लागू हुए नए रेट

Edited By Urmila,Updated: 15 Jul, 2026 11:04 AM

ladowal toll hikes toll charges again

देश के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा ने साल में दूसरी बार टोल रेट में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया गया है।

लुधियाना (अनिल) :  पंजाब में वाहन चालकों को बड़ा झटका लगा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने राज्य के 8 टोल प्लाजा पर टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इनमें लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा, जिसे देश के सबसे महंगे टोल प्लाजा में गिना जाता है, भी शामिल है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

पंजाब में वाहन चालकों को बड़ा झटका लगा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने राज्य के 8 टोल प्लाजा पर टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इनमें लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा, जिसे देश के सबसे महंगे टोल प्लाजा में गिना जाता है, भी शामिल है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। 

देश के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा ने साल में दूसरी बार टोल रेट में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया गया है जिसके चलते नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा 14 जुलाई की रात 12 बजे से नए टोल रेट लागू कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस बार प्रत्येक वाहन के आने-जाने में 10 की बढ़ोतरी की गई है और  वहीं दूसरी तरफ कमर्शियल वाहनों में भी 20 से लेकर 30 की बढ़ोतरी की गई है। जो वाहन चालक डेली बेस पर टोल प्लाजा पर प्रतिदिन अप डाउन करते थे उनके रेट में भी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया गया है। लाडोवाल के अलावा कालाझर,  घुलाल, काला टिब्बा, लहराबेगा, खुइयां सरवर, शेखपुरा, पैंद टोल प्लाजा और कोट करोर पर भी कारों के टोल में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही बसों, ट्रकों और अन्य कमर्शियल वाहनों की नई दरें भी लागू कर दी गई हैं।

लाडोवाल टोल प्लाजा पर अब कार, जीप और वैन चालकों को सिंगल जर्नी के लिए 225 रुपये की बजाय 235 रुपये चुकाने होंगे। वहीं अन्य श्रेणियों के वाहनों के टोल शुल्क में भी 10 से 60 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और कमर्शियल वाहन चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

गौरतलब है कि 1 अप्रैल को भी टोल प्लाजा पर टोल रेट में बढ़ोतरी की गई थी।  उस समय कारों के टोल में 5 रुपये की वृद्धि हुई थी, जबकि अब करीब चार महीने बाद दूसरी बार दरें बढ़ा दी गई हैं जिसके चलते 6 महीने में दूसरी बार बढ़ोतरी होने के कारण वाहन चालकों में भारी रोष देखा जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!