Edited By Kalash,Updated: 02 Jul, 2026 04:39 PM

तेज रफ्तार कार चालक द्वारा की गई लापरवाही और तेजी एक मोटरसाइकिल सवार की मौत का कारण बनी वहीं एक महिला और मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए।
साहनेवाल (जगरूप): कूमकलां थाने के अधीन आते चंडीगढ़ रोड पर भैरोमुन्ना कट के पास एक तेज रफ्तार कार चालक द्वारा की गई लापरवाही और तेजी एक मोटरसाइकिल सवार की मौत का कारण बनी वहीं एक महिला और मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। कूमकलां थाने में दर्ज बयानों में लुधियाना के गांव मेहलों के रहने वाले अवतार सिंह की पत्नी हरजिंदर कौर ने बताया कि 1 जुलाई को वह और उसका पति कुहाड़ा से भैरोमुन्ना मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे।
जब वे भैरोमुन्ना कट से गांव की तरफ मुड़ने लगे तो एक क्रेटा कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी दोनों गिर गए और उनके पति अवतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हरजिंदर कौर ने बताया कि इस हादसे के दौरान क्रेटा के चालक ने एक और मोटरसाइकिल सवार को भी टक्कर मार दी और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार ड्राइवर कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। थाना कूमकलां पुलिस ने क्रेटा के ड्राइवर अमृतवीर सिंह पुत्र लक्खा सिंह, निवासी गांव बरमालीपुर, थाना दोराहा लुधियाना के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने क्रेटा कार को कब्जे में लेकर मृतक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here