बाजार में मौ+त बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, टक्कर से हवा में उछले राहगीर; 3 को रौंदा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Edited By Vatika,Updated: 20 Jun, 2026 08:55 AM

accident ludhiana news

महानगर के नीला झंडा रोड पर लापरवाही और रफ़्तार के जानलेवा शौक के कारण एक दिल दहला देने

लुधियाना (राज): महानगर के नीला झंडा रोड पर लापरवाही और रफ़्तार के जानलेवा शौक के कारण एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। लापरवाही के चलते 16 साल से कम उम्र के नाबालिग लड़कों ने बाजार के बीचों-बीच करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा की तूफानी रफ्तार से कार दौड़ा दी। बेकाबू हुई कार ने सड़क पर जा रहे साइकिल सवार, एक दुकानदार और बाइक सवार को बेरहमी से कुचल डाला। 

कई फीट दूर हवा में उछलकर गिरे लोग
टक्कर इतनी भयानक थी कि लोग कई फीट दूर हवा में उछलकर गिरे। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दुर्घटना का कारण बनी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनू नाम के एक व्यक्ति ने अपनी मारुति ज़ेन (Zen) कार को नीला झंडा रोड पर स्थित एक कार वॉशिंग सेंटर में धुलने के लिए दिया था। कार की धुलाई पूरी होने के बाद वहां पास में ही कुछ नाबालिग लड़के खड़े थे। 

बेकसूर राहगीरों को रौंदती चली गई गाड़ी
आरोप है कि सर्विस स्टेशन के मालिक ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए कार की चाबी उन लड़कों को थमा दी और वाहन को एक तरफ (साइड में) खड़ा करने के लिए कह दिया। लड़कों की उम्र 16 साल से भी कम थी और उनके पास न तो कोई ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही गाड़ी चलाने का तजुर्बा। चाबी हाथ में आते ही नाबालिग लड़कों के सिर पर रफ़्तार का भूत सवार हो गया। गाड़ी साइड में लगाने के बजाय वे कार को लेकर बाजार की तरफ निकल गए और मुख्य सड़क पर चक्कर लगाने लगे। शुक्रवार की देर रात लड़कों ने कार का एक्सीलेटर दबा दिया और बाजार के संकरे रास्ते पर गाड़ी की स्पीड करीब 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंचा दी। रफ्तार इतनी बेकाबू थी कि नाबालिग चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी सांप की तरह लहराती हुई सड़क पर चल रहे बेकसूर राहगीरों को रौंदती चली गई। 

कैमरे में कैद घटना 
हादसे के बाद लहूलुहान हुए लोगों को राहगीरों ने तुरंत संभाला और नजदीकी क्लीनिक के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।  इस भीषण सड़क हादसे के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने सर्विस स्टेशन के मालिक के खिलाफ जमकर रोष जताया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की पीसीआर (PCR) टीम और तफ्तीश अधिकारी मौके पर पहुंचे।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ज़ेन कार को कब्जे में ले लिया है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे रोंगटे खड़े कर देने वाली रफ्तार से आ रही कार राहगीरों को चीरते हुए आगे निकल जाती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!