पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव:  अंगद सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Jun, 2026 06:11 PM

major reshuffle in punjab congress angad singh gets key responsibility

पंजाब कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी हाईकमान ने अंगद सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के OBC विभाग का प्रदेश चेयरमैन नियुक्त किया है।

पंजाब डैस्क : पंजाब कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी हाईकमान ने अंगद सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के OBC विभाग का प्रदेश चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अंगद सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के OBC विभाग का राज्य चेयरमैन नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यह नियुक्ति पत्र AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया। प्रेस रिलीज के अनुसार, यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस लगातार संगठनात्मक फेरबदल कर रही है। इसी कड़ी में OBC वर्ग के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए अंगद सिंह को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंगद सिंह की नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में OBC विभाग को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा तथा प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!