Edited By Kalash,Updated: 10 Jun, 2026 12:12 PM

आज जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रधान सरदार केवल सिंह ढिल्लों से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट कर बधाई दी।
जालंधर/चंडीगढ़ : आज जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रधान सरदार केवल सिंह ढिल्लों से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने पंजाब की फेल सरकार, राज्य मे चरमरा चुकी कानून व्यवस्था, व्यापारी, दुकानदारों में खौफजदा माहौल पर खुलकर चर्चा कर पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार सांझा किए।
शीतल अंगुराल ने कहा पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों का बेदाग, हसमुख मिलनसार स्वभाव हर पंजाबी का दिल जीतेगा क्योंकि उन्होंने अपने व्यापारिक राजनीतिक जीवन में हर गरीब जरूरतमंद का सहयोग समर्थन निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर किया है। इसी वजह से हर वर्ग के लोगों में केवल सिंह ढिल्लो की नियुक्ति को लेकर खुशी की लहर है। इसके चलते हर गांव, हर शहर के लोगो सहित हर स्तर के सरकारी कर्मचारियों में भी भाजपा को लेकर विश्वास पैदा हो गया है कि अब पंजाब पंजाबियों की रक्षा सिर्फ भाजपा कर सकती है। इसलिए पंजाब को बचाने, बढ़ाने, विकास कराने के लिए भाजपा मजबूत बेहतर विकल्प है। शीतल अंगुराल ने कहा नरेंद्र मोदी और केवल सिंह ढिल्लों की जोड़ी पंजाबियों के विश्वास का सबसे बेहतर मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी और 2027 मे भाजपा की पंजाब सरकार बनाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here