धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति, जानें किसे सौंपी गई जिम्मेदारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Jul, 2026 08:32 PM

appointment of the new education minister

केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से प्रह्लाद जोशी को सौंप दी है। अब प्रह्लाद जोशी अपने मौजूदा मंत्रालयों की जिम्मेदारियों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी...

पंजाब डैस्क : केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से प्रह्लाद जोशी को सौंप दी है। अब प्रह्लाद जोशी अपने मौजूदा मंत्रालयों की जिम्मेदारियों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रह्लाद जोशी फिलहाल अपने वर्तमान विभागों का कार्यभार पहले की तरह संभालते रहेंगे। इसके अलावा उन्हें शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, ताकि मंत्रालय के कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट न आए और सभी प्रशासनिक व नीतिगत फैसले सुचारु रूप से लिए जा सकें।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय का प्रभार किसे मिलेगा, इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। अब केंद्र सरकार ने यह जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को देकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सभी प्रशासनिक कार्य, योजनाएं और नीतिगत फैसले अब प्रह्लाद जोशी की निगरानी में आगे बढ़ाए जाएंगे। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!