पंजाब में खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल! सैलरी में बड़ा इजाफा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Jul, 2026 08:14 PM

consensus reached between the punjab government and sanitation workers

पंजाब सरकार और सफाई कर्मचारी संगठनों के बीच लंबे समय से चल रहा गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया है। दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक में अहम सहमति बनने के बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है।

पंजाब डैस्क : पंजाब सरकार और सफाई कर्मचारी संगठनों के बीच लंबे समय से चल रहा गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया है। दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक में अहम सहमति बनने के बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। सरकार ने सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए उनकी सैलरी में बड़ा इजाफा किया है। सरकार के अनुसार सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर ₹20,500 प्रति माह कर दिया गया है। सरकार ने इसे कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला बताया है।

बैठक के दौरान सरकार ने बरनाला में हुई घटना को भी निंदनीय बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं और मामले को गंभीरता से लिया गया है। सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच बनी सहमति के बाद अब पूरे प्रदेश में सफाई सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है। हड़ताल समाप्त होने से नगर निगमों और नगर परिषदों में रुका हुआ सफाई कार्य भी जल्द शुरू होने की संभावना है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!