अमृतसर में नए सिविल सर्जन के सख्त तेवर, लेट आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

Edited By Kalash,Updated: 03 Oct, 2026 01:18 PM

amritsar civil surgeon strict order

जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुचारू बनाने के लिए नव-नियुक्त सिविल सर्जन डा. भारती धवन ने पद्भार संभालते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

अमृतसर (दलजीत): जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुचारू बनाने के लिए नव-नियुक्त सिविल सर्जन डा. भारती धवन ने पद्भार संभालते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। डा. धवन ने स्पष्ट किया है कि हर कर्मचारी निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हो और ड्यूटी के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. भारती धवन ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाना स्वास्थ्य विभाग की पहली प्राथमिकता है।

सिविल सर्जन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों की रोजाना उपस्थिति की जांच करें। कर्मचारियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा। यदि कोई कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सरकारी अस्पतालों की होगा औचक निरीक्षण 

सिविल सर्जन डॉ. भारती धवन ने यह भी स्पष्ट किया कि वह स्वयं समय-समय पर सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण करेंगी। इस दौरान जहां स्टाफ की उपस्थिति और ड्यूटी व्यवस्था की जांच की जाएगी वहीं अस्पतालों में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में उनसे फीडबैक भी लिया जाएगा। मरीजों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं में जहां भी सुधार की आवश्यकता होगी, वहां सुधार किया जाएगा।

नर्सिंग एसोसिएशन ने डॉ. धवन को किया सम्मानित 

स्वास्थ्य विभाग की स्टाफ नर्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष कमलप्रीत और अन्य सदस्यों द्वारा पद्भार संभालने पर सिविल सर्जन डॉ. भारती धवन का सम्मान किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!