दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के जवान की मौत, हादसे के बाद चालक फरार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Jul, 2026 01:14 AM

punjab police constable killed in tragic road accident

पंजाब आर्म्ड पुलिस (पी.ए.पी.) की 27वीं बटालियन में तैनात कांस्टेबल राज कुमार की सुच्ची पिंड के पास हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जालंधर  (महेश): पंजाब आर्म्ड पुलिस (पी.ए.पी.) की 27वीं बटालियन में तैनात कांस्टेबल राज कुमार की सुच्ची पिंड के पास हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज कुमार सोमवार देर रात अपने मोटरसाइकिल (नं. पीबी-08-एफए-1688) पर जा रहे थे। जब वे सुच्ची पिंड रोड पर पहुंचे तो किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी के ए.एस.आई. जसवंत सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि, दुर्घटना के बाद वाहन चालक अपने वाहन सहित फरार हो चुका था।

पुलिस ने मृतक कांस्टेबल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। साथ ही फरार वाहन चालक की तलाश और हादसे की जांच जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!