Edited By Kalash,Updated: 02 Aug, 2026 01:31 PM

कनाडा में पोर्टाज कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।
पंजाब डेस्क : कनाडा में पोर्टाज कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट में रिजेक्शन मिलने के बाद पोर्टाज कॉलेज में पढ़ने गए विद्यार्थियों खासकर पंजाबी छात्र इस प्रदर्शन में शामिल है। छात्रों का कहना है कि दाखिले के समय पोर्टाज कॉलेज द्वारा कहा गया था कि विद्यार्थियों की डिग्री वैध होगी और उन्हें पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट भी मिलेगा। वहीं अब विद्यार्थियों के परमिट रिजेक्ट हो गए हैं और उन्हें वापिस जाने के लिए कहा जा रहा है।
यहां प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि पैसे न होने के कारण उन्हें भूखे रहना पड़ रहा है और यहां तक कि घर का किराया भी मांग कर देना पड़ रहा है। इसके साथ ही कई छात्रों का कहना है कि उनके परिवार ने जमीनें बेचकर उन्हें यहां भेजा है अब वह अपने परिवार को इस संबंध में कैसे बताएंगे। इस कारण कनाडा में पंजाबी छात्र मानसिक और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब वह यहां पढ़ाई के लिए अप्लाई कर रहे थे तो कॉलेज ने कहा था कि वह पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट के लिए एलिजिबल हैं। कॉलेज ने उन्हें इस संबंध में ईमेल भेजा था और पत्र भी दिया था जिसका वह वर्क परमिट लेने के लिए प्रयोग कर सकें पर अब IRCC उसे खारिज कर रही है। इस कारण लाखों रुपए खर्च पंजाब से कनाडा गए विद्यार्थियों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं और इनसाफ की मांग की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here