पंजाब के अस्पतालों में अब डॉक्टर, नर्सेज और मेडिकल स्टाफ के अलावा इन पदों पर होगी नई भर्ती

Edited By Urmila,Updated: 02 Aug, 2026 11:03 AM

new recruitments will take place in punjab s hospitals

पंजाब के अस्पतालों में अब डाक्टर, नर्सेज और मेडिकल स्टाफ के अलावा इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर और सीवरमैन भी नियुक्त किए जाएंगे।

चंडीगढ़ (अर्चना): पंजाब के अस्पतालों में अब डाक्टर, नर्सेज और मेडिकल स्टाफ के अलावा इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर और सीवरमैन भी नियुक्त किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों, सब-डिवीजनल अस्पतालों और कम्युनिटी हैल्थ सैंटरों के सिविल सर्जन्स को निर्देश जारी किए हैं कि अस्पताल की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ये तीनों पद भरे जाएं।

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को अपने स्तर पर ही नियुक्तियां करने की हिदायत दी है। अस्पताल में हर पोस्ट के लिए 1 से लेकर 3 तक व्यक्ति नियुक्त किए जा सकते हैं। अस्पताल को इन नियुक्तियों के लिए 3 किस्म के मॉडल का भी सुझाव दिया गया है।

पहले मॉडल में पोस्ट पर नियुक्ति कांट्रैक्ट एजैंसी के जरिए की जा सकती है, जिसमें अस्पतालों को बाकायदा टैंडर प्रक्रिया को अपनाते हुए बेहतर एजैंसी के साथ कांट्रैक्ट करने के लिए कहा गया है। दूसरे मॉडल में विभाग ने अस्पताल को इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर और सीवरमैन की नियुक्ति आऊटसोर्स के जरिए करने के लिए कहा है। तीसरे मॉडल में विभाग ने अस्पताल को ऑन कॉल पर प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन और सीवरमैन को बुलाने की अनुमति दी है। अस्पताल को तीनों मॉडलों में से किसी एक मॉडल को अपनाने की पूरी तरह से छूट दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!