E20 पेट्रोल के कारण खराब हुई पंजाबी सिंगर की नई डिफेंडर, Video शेयर कर उठाए सवाल

Edited By Kalash,Updated: 27 Jul, 2026 12:26 PM

punjabi singer defender car e20 fuel

देशभर में E20 पैट्रोल को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया पाई जा रही है।

पंजाब डेस्क : देशभर में E20 पैट्रोल को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया पाई जा रही है। लोगों द्वारा E20 पैट्रोल का विरोध किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि  E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों का माइलेज 8% से 15% तक कम हो गया है। इसके साथ ही कई लोगों का कहना है कि इस कारण उनके वाहन भी खराब हो रहे हैं। वाहनों के फ्यूल पंप जाम होने, रबर पाइप के गलने या इंजन में जंग लगने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

इसी बीच पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि E20 पेट्रोल के कारण उनकी नई डिफेंडर कार खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि पहली सर्विस के बाद ही उनकी नई डिफेंडर अचानक चलते-चलते बंद हो गई। इसके बाद जब उन्होंने गाड़ी को कंपनी में भेजा तो उन्हें पता चला कि उनकी गाड़ी का फ्यूल पंप खराब हो गया है जो कि खराब पेट्रोल के कारण हुआ है।  

सिंगर ने बताया कि उन्होंने E20 पैट्रोल डलवाना बंद कर दिया है पर वह अब कई पेट्रोल पंपों पर जा चुके हैं पर उन्हें XP100 और XP95 हाई स्पीड पेट्रोल नहीं मिला। उनका कहना है कि देश भर में कई लोगों के ये परेशानी आ रही है और उन्होंने मांग की है कि सरकार द्वारा एक लिस्ट जारी की जाए जिससे लोगों को पता चल जाए कि कहां पर हाई स्पीड पेट्रोल मिल रहा है ताकि लोगों को राहत मिल सके।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!