पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट की ह/त्या के मामले पर बोले सुनील जाखड़, उठाए सवाल

Edited By Kalash,Updated: 13 Oct, 2026 01:00 PM

sunil jakhar

मानसा में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पंजाब डेस्क : मानसा में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि मेडिकल स्टोर के मालिक ने परविंदर सिंह झोटा पर गोली चलाई जिस कारण उनकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर भाजपा के सुनील जाखड़ ने सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है। 

सुनील जाखड़ ने लिखा कि ''मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले नौजवान की हत्या ने एक बार फिर मान सरकार के युद्ध नशे विरुद्ध अभियान का सच उजागर कर दिया है। पिछले दिनों DGP ने भी माना था कि पंजाब में मेडिकल नशा बढ़ रहा हैं तो फिर सरकार ने इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं और कितना मेडिकल नशा पकड़ा हैं, लोग यह जानना चाहते हैं। क्या मेडिकल नशा रोकने की जिम्मेदारी ड्रग इंस्पेक्टरों की नहीं? भगवंत मान जी, भले ही आप कागजी मुख्यमंत्री हो पर पंजाब के प्रति जवाबदेही तो आपकी ही बनती है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!