पंजाब पुलिस में 10,000 नई भर्तियों का ऐलान किया, चाहवान लड़के-लड़कियां कर लें तैयारी

Edited By Kalash,Updated: 04 Oct, 2026 01:09 PM

punjab police recruitment

पंजाब पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क: पंजाब पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस में 10,000 नई पोस्ट भरने का ऐलान किया है। यह ऐलान पंजाब सी.एम. द्वारा फिल्लौर में महाराजा रणजीत सिंह पुलिस एकेडमी में पहली ‘S.H.O. मिलनी’ के दौरान किया गया। 

इस दौरान कहा गया कि पंजाब नशे के खिलाफ अंतिम और निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है और पुलिस को कानून के दायरे में हर जायज कार्रवाई करने की पूरी आजादी दी गई हैष। उन्होंने कहा कि ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम अब लोक-लहर बन गई है। पुलिस विभाग को जल्द ही 450 A.S.I. की सीधी भर्ती के अलावा ट्रेनिंग ले रहे करीब 3400 नए जवान मिलेंगे।  

इसके साथ ही बताया कि अगले वित्त वर्ष में 10,000 और पोस्ट के लिए विज्ञापन देने का प्लान है। यह भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी होगी और बिना किसी सिफारिश या पक्षपात के की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार N.D.P.S. एक्ट को और सख्त बनाने के लिए केंद्र से बातचीत कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!